March 3, 2026
रायपुर में दो जगह भीषण आग: गद्दा-अलमारी फैक्ट्री में कई मजदूरों के फंसने की आशंका, पचपेड़ी नाका में इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

रायपुर में दो जगह भीषण आग: गद्दा-अलमारी फैक्ट्री में कई मजदूरों के फंसने की आशंका, पचपेड़ी नाका में इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Nov 27, 2025

रायपुर। राजधानी में बुधवार दोपहर दो अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना उरला थाना क्षेत्र के सरोरा स्थित बजरंग नगर में स्थित स्टील क्राफ्ट फर्नीचर (गद्दा-अलमारी) फैक्ट्री की है, जहां वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

फैक्ट्री के अंदर कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका 

सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री के अंदर कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। हादसे के कारण आसपास के इलाके में धुआं फैलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इलेक्ट्रिक वाहन में लगी आग 

इधर दूसरी घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका इलाके की है, जहां एक इलेक्ट्रिक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की वजह से कुछ देर तक ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix