March 4, 2026
Bilaspur : दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला

Bilaspur : दो दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला

Nov 27, 2025

बिलासपुर। शहर में पिछले दो दिनों से लापता युवक का शव बुधवार सुबह डीपूपारा तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रिजवान खान के रूप में हुई है। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अब शव मिलने के बाद मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रात 3 बजे बिना बताए घर से निकला था युवक

टीआई कृष्णचंद सिदार के अनुसार, रिजवान खान शनिवार रात अपने घर पर मौजूद था। करीब रात 3 बजे वह बिना बताए घर से निकल गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन उसके मोबाइल और परिचितों से संपर्क करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला।

 

तालाब में जलकुंभी के बीच फंसा मिला शव

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने डीपूपारा तालाब में जलकुंभी के बीच एक शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जलकुंभी की अधिकता के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में रिजवान की पहचान होने पर परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने जताई संदिग्ध मौत की आशंका

शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

टीआई सिदार ने बताया कि युवक के गायब होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी परिस्थिति की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल सहित सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix