
Dhamtari में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने श्रीराम नगर स्थित सेन समाज भवन के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कैसे हुई गिरफ्तारी?
- थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की।
- नशे की तस्करी करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया गया।
- मौके पर आरोपियों के कब्जे से नशे के अलावा अन्य अवैध वस्तुएं भी बरामद हुईं।
बरामद सामग्री और कीमत
- 1.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) — लगभग ₹15,000
- दो मोबाइल फोन — कीमती लगभग ₹27,000
- बिक्री की नकदी — ₹5,500
- अन्य सामान — 02 सिल्वर फाइल पेपर, 05 रेपर, 01 लाईटर एवं 01 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन
- कुल जप्त संपत्ति की कीमत — लगभग ₹48,000
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने अपराध क्रमांक 312/25 धारा 21(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
दोनों आरोपियों को विधिवत् न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



