
Raigarh में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां शादी का झांसा देकर एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता रविवार रात बिना बताए घर से बाहर गई थी और वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजन चिंतित हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।

नाबालिग रात में लापता, परिजन हुए परेशान
पुसौर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी रविवार रात बिना बताए घर से निकल गई थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की खोजबीन
परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तुरंत नाबालिग की तलाश शुरू की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी
पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



