
भारत–बांग्लादेश सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई
2.5 करोड़ का सोना जब्त, भारतीय तस्कर गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत–बांग्लादेश सीमा (IBB) पर तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने आरोपी के पास से लगभग 2.5 करोड़ रुपए मूल्य का सोना जब्त किया है।
खुफिया इनपुट पर हुई कार्रवाई
बीएसएफ के उत्तर बंगाल फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद जवानों ने विशेष निगरानी अभियान चलाया। इसी दौरान रतन बिश्रा नाम के भारतीय नागरिक को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रोका गया और पूछताछ में तस्करी का मामला सामने आया।

बंगाल निवासी आरोपी से सोना बरामद
गिरफ्तार आरोपी रतन बिश्रा, बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर, बामनबाड़ी की इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला है। बीएसएफ ने उसके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद किया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।
महाराष्ट्र में मुख्य सूत्रधार भी गिरफ्तार
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, रतन बिश्रा से पूछताछ के बाद तस्करी रैकेट के नेटवर्क की जानकारी मिली। उसके आधार पर कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र में रैकेट के मुख्य सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से भारत–बांग्लादेश सीमा के जरिए सोने की तस्करी में शामिल था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



