March 3, 2026
Sarangarh : स्कूल जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत

Sarangarh : स्कूल जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत

Nov 26, 2025

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया नगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अटल चौक के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे और रोज की तरह स्कूल जाने के लिए तैयार हुए थे।

हादसे में दो बच्चों की मौत, रिश्तेदार के दोनों पैर टूटे

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक उनके दोनों पैर टूट गए हैं और स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल को तुरंत अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

तेज रफ्तार कार चालक गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने अटल चौक पर किया चक्काजाम

हादसे के बाद इलाके में जबरदस्त गुस्सा फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अटल चौक पर चक्काजाम कर दिया और आरोपित को थाने से बाहर निकालकर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

भारी पुलिस बल तैनात, एएसपी पहुंचे मौके पर

स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया। वहीं एएसपी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश की। शासन–प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix