
कैबिनेट का बड़ा फैसला: भारत में बनेगा 6,000 MTPA रेयर अर्थ मैग्नेट प्लांट, 7,280 करोड़ की योजना को मुहर
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को देश की हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) विनिर्माण योजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 साल की अवधि में 7,280 करोड़ रुपये के निवेश से एकीकृत REPM उत्पादन प्रणाली स्थापित करने की अनुमति दी है।
दुर्लभ मृदा चुंबक योजना को मंजूरी
इस योजना का लक्ष्य देश में प्रति वर्ष 6,000 मीट्रिक टन (MTPA) क्षमता वाला मैग्नेट उत्पादन केंद्र विकसित करना है। इससे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक वाली सामग्रियों के निर्माण में आत्मनिर्भर बन सकेगा।

आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा
भारी उद्योग मंत्रालय के मुताबिक यह परियोजना भारत को ग्लोबल REPM मार्केट में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगी। REPM दुनिया के सबसे शक्तिशाली स्थायी चुंबकों में से माने जाते हैं और हाई-टेक उद्योगों की रीढ़ हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस स्कीम के तहत एक इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग चेन तैयार की जाएगी, जिसमें रेयर अर्थ ऑक्साइड से मेटल, मेटल से एलॉय और एलॉय से तैयार परमानेंट मैग्नेट बनाने की पूर्ण क्षमता देश में विकसित की जाएगी।
सरकार का मानना है कि इस योजना से आयात पर भारी कमी आएगी, साथ ही घरेलू उद्योगों को प्रतिस्पर्धी बढ़त भी मिलेगी ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



