
आईआरसीटीसी घोटाला केस: राबड़ी देवी की याचिका पर कोर्ट ने CBI को नोटिस, जज बदलने की मांग पर 6 दिसंबर को अगली सुनवाई
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली की अदालत ने बुधवार को सीबीआई से जवाब मांगा है। राबड़ी देवी ने मामले को मौजूदा विशेष न्यायाधीश से हटाकर किसी अन्य जज को ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया, हालांकि अदालत ने मुकदमे की मौजूदा कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी
राबड़ी देवी ने अपनी याचिका में दावा किया कि मौजूदा जज के समक्ष उन्हें निष्पक्ष न्याय मिलने की आशंका है और न्यायाधीश का आचरण अभियोजन पक्ष के प्रति पक्षपातपूर्ण प्रतीत होता है। पूर्व मुख्यमंत्री चार मामलों में आरोपी हैं, जिनमें नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी घोटाला दोनों शामिल हैं।अदालत ने अगली सुनवाई 6 दिसंबर के लिए निर्धारित की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



