
Raipur में DG Conference 2025 के लिए तैयारियाँ तेज
भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) नया रायपुर में 28 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाली “DG Conference 2025” के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सम्मेलन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों शीर्ष नेताओं के तीन दिवसीय रायपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग सतर्क मोड में है।

यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती
VVIP मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारू रखने के उद्देश्य से संपूर्ण मार्ग व्यवस्था प्रभारी श्री प्रशांत अग्रवाल, डीआईजी बस्तर रेंज ने रायपुर जिले सहित अन्य इकाइयों से लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए।

VVIP रूट पर सतर्कता बढ़ाई गई
डीआईजी प्रशांत अग्रवाल ने निर्देश दिए कि
•सभी अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदीपूर्वक अपनी ड्यूटी निभाएँ।
•अच्छी टर्न आउट (ड्रेस व अनुशासन) सुनिश्चित करें।
•VIP मार्ग पर आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता रखी जाए।
•किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए।
सम्मेलन के दौरान कड़ी निगरानी
DG Conference में देशभर के DGPs और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की उपस्थिति के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने शहर में निगरानी बढ़ा दी है। कार्यक्रम स्थल, हवाई अड्डा, होटल्स और मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



