
नारायणपुर में बड़ी सफलता: 28 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण, 89 लाख का था इनाम
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लगातार कमजोर पड़ रहा है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत आज नारायणपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुल 28 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इनमें 19 महिला नक्सली शामिल हैं। सभी पर मिलाकर ₹89 लाख का इनाम घोषित था।
किन-किन ने सरेंडर किया?
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई स्तरों के सदस्य शामिल हैं—
- Maad Division DVCM Member
- PLGA कंपनी नंबर 06 के मिलिट्री सदस्य
- ACM, PPCM, PM स्तर के सदस्य
- टेक्निकल टीम के सदस्य
- सप्लाई टीम और एलओएस सदस्य
- जनताना सरकार के सदस्य

हथियार भी किए समर्पित
सरेंडर के दौरान 3 माओवादियों ने SLR, INSAS और 303 रायफल सुरक्षा बलों को सौंपी। यह सुरक्षा तंत्र पर बढ़ते विश्वास का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



