March 2, 2026
कोहरे में सिर्फ यात्री ट्रेनें ही क्यों रद्द?  विधायक  ने उठाए सवाल, रेल मंत्री को लिखा पत्र

कोहरे में सिर्फ यात्री ट्रेनें ही क्यों रद्द?  विधायक  ने उठाए सवाल, रेल मंत्री को लिखा पत्र

Nov 25, 2025

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। देशभर में कोहरे का हवाला देकर रेलवे द्वारा 50 से 90 दिनों तक 247 यात्री ट्रेनों को रद्द किए जाने के फैसले ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी मुद्दे पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए रेलवे की नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा—”क्या कोहरा सिर्फ यात्री ट्रेनों पर ही असर डालता है, मालगाड़ियों पर नहीं?”

रेल मंत्री को विधायक ने लिखा पत्र

विधायक अटल श्रीवास्तव ने दुर्ग से छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 66 दिनों के लिए रद्द किए जाने को जनविरोधी बताते हुए रेल मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सेवा है। खासकर बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह प्रमुख साधन है। प्रतिदिन हजारों यात्री धार्मिक कार्यों—जैसे श्राद्ध, पिंडदान—के लिए प्रयागराज का सफर करते हैं। ऐसे में इस ट्रेन का रद्द होना यात्रियों की आस्था और सुविधा पर बड़ा आघात है।

रेलवे से मांगा समाधान

उन्होंने रेलवे से मांग की है कि कोहरे के समाधान के लिए आधुनिक तकनीक और सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं, लेकिन यात्री ट्रेनों को रद्द करना बंद किया जाए। विधायक का कहना है कि लंबे समय तक ट्रेनें बंद रहने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है और रेलवे को यात्रियों की असुविधा का गंभीरता से विचार करना चाहिए।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix