
रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: ड्राइवर की लापरवाही से बस पलटी, 8 यात्री घायल
रायगढ़। रायगढ़ जिले में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से झारखंड के जपला जा रही बदन यात्री बस गेरसा–आमापाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7–8 यात्री घायल हो गए हैं।

पेड़ से टकराई बस
जानकारी के अनुसार, बस रोज की तरह शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से रवाना हुई थी। रात करीब 8 बजे पुलिया के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बस को सड़क से नीचे उतार दिया। इसी दौरान बस पेड़ से टकराई और पलट गई। उस समय बस में लगभग 45–50 यात्री सवार थे।

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
घायलों में विपिन कुमार चंद्रवंशी, अतीश कुमार चंद्रवंशी और रंजीत कुमार राम को हाथ, माथे और पीठ में चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें पहुंचीं। घटना के बाद यात्री राहुल कुमार ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारणों में ड्राइवर की लापरवाही प्रमुख बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



