March 2, 2026
नई दिल्ली: महिलाओं के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन 14490

नई दिल्ली: महिलाओं के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन 14490

Nov 25, 2025

जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत मिलेगी मदद, शॉर्ट-कोड नंबर याद रखना भी आसान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। आयोग ने महिलाओं के लिए 24×7 चलने वाली शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन 14490 जारी की है। यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी और किसी भी संकट या सहायता की जरूरत होने पर तुरंत मदद उपलब्ध कराएगी।

पहला संपर्क बिंदु बनेगी नई हेल्पलाइन
एनसीडब्ल्यू के अनुसार, यह हेल्पलाइन कॉल करने वालों को प्रथम संपर्क बिंदु के तौर पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी। साथ ही संबंधित प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आपात स्थितियों में त्वरित हस्तक्षेप सुनिश्चित करेगी।

मौजूदा नंबर से जुड़ी, आसान और टोल-फ्री सुविधा
बयान में बताया गया है कि नया टोल-फ्री शॉर्ट-कोड 14490 याद रखने में आसान है और आयोग की मौजूदा हेल्पलाइन 7827170170 से भी जुड़ा हुआ है। इससे मदद लेने में किसी प्रकार की देरी या शुल्क का सामना नहीं करना पड़ेगा।

महिलाओं तक पहुंच मजबूत करेगा नया शॉर्ट-कोड
एनसीडब्ल्यू का कहना है कि इस नई सुविधा से आयोग की पहुंच और अधिक मजबूत होगी और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल सहायता प्राप्त हो। नया हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix