March 3, 2026
SIR फॉर्म जमा करने की अफवाह पर मचा हड़कंप, निर्वाचन कार्यालय ने किया स्पष्टिकरण

SIR फॉर्म जमा करने की अफवाह पर मचा हड़कंप, निर्वाचन कार्यालय ने किया स्पष्टिकरण

Nov 25, 2025

रायपुर। राजधानी में SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया और मैसेजिंग ग्रुप्स में फैल रही अफवाहों से मतदाता भ्रमित हो रहे हैं। एक संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि “SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है, इसलिए सभी BLO आज और कल के भीतर फॉर्म जमा कराएं, अन्यथा डिजिटल अपलोडिंग असंभव हो जाएगी”। इस संदेश में यह भी कहा गया कि समय पर फॉर्म न देने पर बाद में बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस भेजकर कलेक्ट्रेट में भीड़ लगाई जाएगी।

निर्वाचन कार्यालय ने बताया—यह केवल अफवाह

अधिकारियों के अनुसार, वायरल संदेश पूरी तरह भ्रामक है। SIR प्रक्रिया के तहत फॉर्म जमा करने, नाम जोड़ने या संशोधन की तिथियां निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाती हैं और किसी भी तरह की अचानक तिथि परिवर्तन की जानकारी बिना आधिकारिक नोटिस के संभव नहीं है।

BLO पर दबाव डालने का प्रयास

वायरल संदेश में यह भी दावा किया गया कि कंप्यूटर सिस्टम में फॉर्म अपलोड करना “असंभव” होगा, इसलिए BLO तत्काल फॉर्म जमा कराएं। अधिकारियों ने इसे भी गलत सूचना बताया और कहा कि BLO को ऐसी कोई आपात निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

मतदाताओं से अपील: केवल आधिकारिक सूचना पर करें विश्वास

निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि सरकार और आयोग द्वारा नियमित रूप से प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को समयसीमा, प्रक्रिया और बदलाव की सटीक जानकारी दी जाती है।
मतदाताओं को सलाह दी गई है कि—

  • किसी भी अप्रमाणिक संदेश पर भरोसा न करें
  • केवल निर्वाचन आयोग, कलेक्टोरेट, या BLO से मिली आधिकारिक सूचना ही मानें
  • फॉर्म जमा करने से संबंधित किसी भी संशय के लिए हेल्पलाइन या बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क करें

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix