March 2, 2026
Rajnandgaon: किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दो व्यवसायियों के नाम—उधारी पर अत्यधिक ब्याज वसूली का आरोप

Rajnandgaon: किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दो व्यवसायियों के नाम—उधारी पर अत्यधिक ब्याज वसूली का आरोप

Nov 25, 2025

राजनांदगांव। जिले में एक किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। 19 नवंबर की सुबह सिंघोला धान खरीदी केंद्र के पास एक पेड़ से किसान रामखिलावन साहू (49) का शव लटका मिला। घटना की सूचना पर सुरगी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें दो सराफा व्यवसायियों के नाम लिखे गए हैं।

सुबह ग्रामीणों ने देखा पेड़ से लटका शव

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने धान खरीदी केंद्र के पास एक पेड़ से लटका हुआ शव देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मृतक किसान रामखिलावन साहू गांव का ही निवासी था।

सुसाइड नोट में दो व्यवसायियों के नाम

मौके से मिले सुसाइड नोट में राजनांदगांव के सराफा बाजार के आरके ज्वेलर्स संचालक उमेश पालीवाल और रमेश पालीवाल के नाम लिखे गए हैं। नोट में मृतक ने आरोप लगाया है कि इन व्यवसायियों से उधार ली गई रकम पर 5 प्रतिशत तक का अत्यधिक ब्याज वसूला जा रहा था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था।

परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

परिजनों का कहना है कि मृतक ने कुछ समय पहले इन दोनों व्यक्तियों से रकम उधार ली थी। अत्यधिक ब्याज और लगातार दवाब के कारण वह तनाव में चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि सूदखोरी के चलते ही किसान ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

सुरगी पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मर्ग कायम करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किसान की मौत से गांव में शोक, सूदखोरी पर उठे सवाल

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। किसान की आत्महत्या ने इलाके में सूदखोरी और अवैध ब्याजखोरी के मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix