
Delhi में NCB की बड़ी कार्रवाई,262 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की
शाहीनबाग तक पहुंची जांच, आरिफ सिद्दीकी को नोटिस जारी
नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने राजधानी दिल्ली में ड्रग्स माफिया पर बड़ा शिकंजा कसते हुए 262 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है। यह कार्रवाई शहर के कई इलाकों में छापेमारी के दौरान की गई, जिसके बाद जांच का दायरा अब शाहीनबाग तक पहुंच गया है।
शाहीनबाग में NCB की टीम पहुंची, घर पर चस्पा किया नोटिस
एनसीबी की एक विशेष टीम सोमवार को शाहीनबाग स्थित आरिफ सिद्दीकी के घर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि सिद्दीकी से पूछताछ जरूरी है, जिसके लिए उसके घर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस चस्पा किया गया है।

नोटिस में आरिफ सिद्दीकी को तुरंत अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है, ताकि ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और बरामदगी से जुड़े और पहलुओं की जांच आगे बढ़ाई जा सके।
जांच में हो सकते हैं और खुलासे
सूत्रों के अनुसार, एनसीबी की यह कार्रवाई एक बड़े सिंडिकेट से जुड़े सुराग पर आधारित है। बरामद की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 262 करोड़ से भी अधिक आंकी जा रही है। एजेंसी को शक है कि यह नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हो सकता है।
एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस मामले में और भी कार्रवाई की जा सकती है और कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की उम्मीद है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



