
Raigarh: अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर कच्ची महुआ शराब की बिक्री का भंडाफोड़
भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम की दबिश, अवैध महुआ भट्ठियां की गईं नष्ट
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खरसिया और भूपदेवपुर थाना की संयुक्त टीम ने ग्राम जबलपुर और ग्राम झिटीपाली में औचक दबिश देकर तीन स्थानों पर कच्ची महुआ शराब की बिक्री और अवैध महुआ भट्ठियों का खुलासा किया।

सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम जबलपुर निवासी देवलाल डनसेना नदी किनारे जंगल में कच्ची महुआ शराब तैयार कर बेचता है। वहीं, ग्राम झिटीपाली की दुखनी बाई राठिया अपने बाड़ी में अवैध शराब संग्रहित कर बिक्री करती थी। इसके अलावा, ग्राम जबलपुर निवासी तेजराम राठिया अपने खेत किनारे बनी झोपड़ी से अवैध महुआ शराब बेचते हुए पाया गया।
इस आधार पर पुलिस टीम ने तीनों स्थानों पर एक साथ रेड की। दबिश के दौरान अवैध शराब की बिक्री और भट्ठियों का संचालन होते पाया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद महुआ पास, अवैध शराब और संचालित भट्ठियों को नष्ट कर दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



