
Balod : पान मसाला कारोबारी के यहां GST का छापा, दोपहर से जारी जांच से व्यापारियों में हड़कंप
बालोद। शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब GST की टीम ने पान मसाला कारोबारी दीपक चैनानी के स्वामित्व वाले शंकर स्टोर्स में छापेमारी की। अधिकारी दो वाहनों में बालोद पहुंचे और दुकान व कारोबारी के ठिकानों पर दस्तावेज़ों की विस्तृत जांच शुरू की।

अन्य व्यापारियों में खलबली
दोपहर से जारी इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य व्यापारियों में भी खलबली मच गई। कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान समय से पहले बंद कर दिए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार टीम टैक्स चोरी या वित्तीय अनियमितता से जुड़े दस्तावेज़ खंगाल रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



