Uttarakhand में भीषण सड़क हादसा : कुंजापुरी के पास खाई में गिरी बस, पांच श्रद्धालुओं की मौत – 20 घायल
उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक कुंजापुरी मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और घायलों को खाई से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
पांच लोगों की मौत, 20 घायल
इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

कई राज्यों के श्रद्धालु हुए घायल
हादसे में घायल लोगों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा के श्रद्धालु शामिल हैं। ये सभी धार्मिक यात्रा पर निकले थे और कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि बस के खाई में गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि बस मोड़ पर अनियंत्रित हो गई होगी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



