March 4, 2026
छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता: 5 महिलाओं समेत 15 सक्रिय माओवादी सरेंडर, 48 लाख का था इनाम

छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता: 5 महिलाओं समेत 15 सक्रिय माओवादी सरेंडर, 48 लाख का था इनाम

Nov 24, 2025

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा जिले में आज 15 सक्रिय माओवादियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। इन सभी पर कुल 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सब पर था लाखों का इनाम

सरेंडर करने वालों में PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य, साथ ही PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी के 3 और अन्य 8 माओवादी शामिल हैं। इनमें 4 माओवादियों पर 8-8 लाख, 2 पर 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख, 1 पर 2 लाख और 1 पर 1 लाख का इनाम था।

सरकारी पुनर्वास योजनाओं के तहत की जाएगी सहायता

माओवादियों ने बताया कि वे ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ और पुना मुर्गम योजना से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं। तर्रेम और अंसदरी क्षेत्र में नए सुरक्षा कैंपों की बढ़ती मौजूदगी ने भी उन्हें समर्पण के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में जिला पुलिस बल, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।सरेंडर के बाद सभी माओवादियों को सरकारी पुनर्वास योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix