
रायपुर में 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका का वनडे मैच, स्टूडेंट्स के लिए सस्ते टिकट पर उमड़ी भारी भीड़
रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। मैच 3 दिसंबर को होगा।
स्टूडेंट्स के लिए टिकट दर 800
स्टूडेंट्स के लिए टिकट दर 1500 रुपये से घटाकर 800 रुपये किए जाने की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह इंडोर स्टेडियम के टिकट काउंटर पर छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतारें लगने और धक्का-मुक्की की स्थिति बनने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। व्यवस्थाओं को सुचारू करने के बाद छात्रों को घंटों इंतजार के बाद टिकटें मिल सकीं।

1 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगी टीम
दोनों टीमें 1 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगी और होटल मेफेयर रिजॉर्ट में ठहरेंगी। 2 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अलग-अलग समय पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। पिच तैयारियों को बीसीसीआई के प्रशिक्षित क्यूरेटर ने पूरा कर लिया है।
मैच के लिए पार्किंग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और स्टेडियम की साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में है। प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही है, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



