
Chhattisgarh में बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अनोखा विरोध
छत्तीसगढ़ में बिजली बिल 200 यूनिट तक पहुँचने के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। इसी के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता दुर्ग जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एक अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन करने पहुँचे। वे अपने साथ एक ऊंट लेकर आए और प्रतीकात्मक रूप से उसे जीरा खिलाकर सरकार पर कटाक्ष किया।

ऊंट को जीरा खिलाकर विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार जो 200 यूनिट तक बिजली का बिल राहत के रूप में दे रही है, वह लोगों की जरूरतों के हिसाब से बेहद कम है। इसी बात को समझाने के लिए उन्होंने ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ वाली कहावत का सहारा लिया और मौके पर मौजूद ऊंट को जीरा खिलाया।
कांग्रेस का आरोप— राहत मजबूरी में दी जा रही है
जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि सरकार यह राहत मजबूरी में दे रही है, न कि जनता के हित में कोई वास्तविक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम नागरिक परेशान हो रहे हैं और सरकार केवल दिखावटी राहत दे रही है।

कलेक्टर कार्यालय के बाहर जुटी भीड़
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऊंट के साथ किया गया यह विरोध प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सरकार बिजली बिलों में वास्तविक और स्थायी राहत दे, ताकि जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ कम हो सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


