March 4, 2026
बीजापुर मोतियाबिंद कैंप केस: अंबेडकर अस्पताल में भर्ती सभी मरीज अब स्वस्थ, जल्द भेजे जाएंगे वापस

बीजापुर मोतियाबिंद कैंप केस: अंबेडकर अस्पताल में भर्ती सभी मरीज अब स्वस्थ, जल्द भेजे जाएंगे वापस

Nov 24, 2025

रायपुर। बीजापुर जिले में आयोजित शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद आंखों में इंफेक्शन की शिकायत करने वाले सभी मरीज अब लगभग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अंबेडकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को डॉक्टरों ने निगरानी में रखा था और अब उन्हें स्वस्थ घोषित कर वापस बीजापुर भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।

एक का करना पड़ा कार्निया ट्रांसप्लांट

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, जिन मरीजों को गंभीर परेशानी थी, उनमें से एक का कार्निया ट्रांसप्लांट करना पड़ा था, जबकि अन्य मरीज दवाओं से ही ठीक हो गए। चिकित्सा टीम ने बताया कि सभी की तबीयत स्थिर है और संक्रमण पूरी तरह नियंत्रित हो गया है।

जांच में निकला निष्कर्ष

मामले में गठित जांच समिति ने ऑपरेशन में उपयोग की गई दवाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं पाई। डॉक्टरों ने भी सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया था। जांच रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकला कि अधिकांश मरीजों ने ऑपरेशन के बाद दी जाने वाली सावधानियों का पालन नहीं किया, जिसके कारण संक्रमण फैला।

कैसे बढ़ा मामला?

दस दिन पहले बीजापुर शिविर में ऑपरेशन के बाद कई मरीजों ने जलन, दर्द और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याएं बताईं, जिसके बाद सभी को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रेफर किया गया था। मामले में लापरवाही के आरोप लगे थे, जिसके बाद जांच समिति बनाई गई थी।अंधत्व निवारण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी ने पुष्टि की कि सभी मरीजों पर निगरानी जारी है और पूर्ण स्वस्थ होने के बाद उन्हें वापस भेजा जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix