March 4, 2026
PTRSU की बड़ी लापरवाही! शीतकालीन अवकाश में परीक्षाएं, हटाए गए विषयों के भी जारी कर दिए पर्चे

PTRSU की बड़ी लापरवाही! शीतकालीन अवकाश में परीक्षाएं, हटाए गए विषयों के भी जारी कर दिए पर्चे

Nov 24, 2025

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) एक बार फिर अपने समय-सारिणी को लेकर विवादों में है। पिछले वर्ष कई बार टाइम-टेबल में संशोधन करने के बाद भी इस बार स्थिति और गंभीर हो गई है। विवि ने शीतकालीन अवकाश (23 से 25 दिसंबर) के दौरान भी सेमेस्टर परीक्षाएं रख दी हैं। इससे कॉलेज प्रबंधन और छात्र दोनों परेशानी में हैं।

हटाए गए विषयों के भी जारी कर दिए पर्चे

यहीं नहीं, विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रारंभिक समय-सारिणी में ऐसे विषयों को भी परीक्षा सूची में डाल दिया गया, जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है या उनके नाम बदल दिए गए हैं। कॉलेजों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद कुछ सुधार किए गए, लेकिन कई गंभीर खामियां अब भी बनी हुई हैं।

सीए व नेट अभ्यर्थियों के लिए संकट

दिसंबर में सीए और यूजीसी नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाएं होती हैं। PTRSU की परीक्षाएं इन तिथियों से टकरा रही हैं, जिससे हजारों छात्र प्रभावित होंगे। निजी महाविद्यालय संघ ने नवंबर में परीक्षा शुरू करने पर भी आपत्ति जताई है, क्योंकि देर से प्रवेश के कारण छात्रों को पर्याप्त तैयारी का समय नहीं मिल पाता।

कैसे हुई गलती?

विश्वविद्यालय पहले अस्थायी समय-सारिणी जारी करता है ताकि कॉलेज त्रुटियां बताकर सुधार करा सकें। इस बार कॉलेजों ने हटाए गए विषयों को शामिल करने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद सुधार हुए, लेकिन परीक्षा-तिथि, अवकाश अवधि और विषय-संबंधी कई त्रुटियां अब भी नहीं सुधारी गई हैं।कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और समय रहते सुधार नहीं हुए तो छात्रों की तैयारी, उपस्थिति और परिणाम सब प्रभावित होंगे।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix