
ट्रेडिंग फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश
1 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड श्रीनगर से गिरफ्तार
रायपुर। साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़े स्तर पर हुए ट्रेडिंग फ्रॉड का खुलासा करते हुए 1 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के मास्टरमाइंड को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी विभिन्न राज्यों के लोगों को ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर रहा था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए निवेशकों को पैसा दोगुना-तिगुना करने का लालच दिया। शुरुआत में मामूली रिटर्न दिखाकर लोगों को भरोसा दिलाया जाता, फिर बड़े निवेश के बाद पूरा पैसा हड़प लिया जाता था।
पीड़ितों की शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की और बैंक खातों, मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड सहित डिजिटल ट्रेल को खंगाला। टीम को आरोपी की लोकेशन श्रीनगर में मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



