March 2, 2026
आरंग में दर्दनाक ट्रैक्टर हादसा

आरंग में दर्दनाक ट्रैक्टर हादसा

Nov 24, 2025

धान मिंजाई के दौरान युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर। रायपुर जिले के थाना आरंग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक राकेश तारक की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के भाई कृष्णा तारक ने थाना आरंग में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2025 को राकेश तारक अपने दोस्तों ललित कुर्रे और गजेंद्र पाल के साथ धान की मिंजाई के लिए ट्रैक्टर क्रमांक CG04 DT 3522 में सवार थे। ग्रामीण इलाके में खेत की ओर जाते समय अचानक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह मिली दर्दनाक खबर

प्रार्थी कृष्णा तारक ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे उन्हें डोमन यादव ने फोन कर जानकारी दी कि उनके भाई राकेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए हैं और उनकी हालत अत्यंत गंभीर है। जब परिवारजन मौके पर पहुंचे, तब तक राकेश ने दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने दर्ज की FIR

सूचना मिलते ही थाना आरंग पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस हादसे के संबंध में FIR दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट करने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix