
ओड़िशा से सरिया में अवैध धान का परिवहन रोकने बड़ी कार्रवाई
560 बोरी धान से भरा वाहन जब्त, मंडी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त दौरे के दूसरे दिन अवैध धान परिवहन के खिलाफ सरिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। सरिया तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में जांच दल ने ओड़िशा से लाया जा रहा धान से भरा एक वाहन पकड़ा, जिसके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे।
कहां और कैसे पकड़ा गया वाहन?
सूचना मिली थी कि ओड़िशा से बड़ी मात्रा में धान को अवैध तरीके से सरिया जिले में लाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए जांच दल ने ग्राम बोरिदा के पास एक संदिग्ध वाहन क्रमांक OD 17 K 7832 को रोका। जांच के दौरान वाहन में 560 बोरी धान भरा पाया गया।

दस्तावेजों की जांच में क्या मिला?
जब जांच दल ने वाहन चालक से दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। यह स्पष्ट हो गया कि धान को बिना अनुमति और नियमों का पालन किए जिले में लाया जा रहा था।
तहसीलदार ने की जप्ती कार्रवाई
अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर तहसीलदार कोमल साहू ने मंडी अधिनियम के तहत वाहन और धान की जप्ती की कार्रवाई की। मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



