March 2, 2026
छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे पर विवाद: BJP ने BLO के खिलाफ की शिकायत, चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे पर विवाद: BJP ने BLO के खिलाफ की शिकायत, चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग

Nov 23, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के SIR (Special Intensive Revision) सर्वे को लेकर राजनीतिक घमासान बढ़ गया है। भाजपा ने सर्वे में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को लिखित शिकायत सौंपी है। पार्टी ने दावा किया है कि सर्वे की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है और कई जिलों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।

भाजपा की चुनाव आयोग संपर्क समिति ने कहा कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) को पहचान पत्र जारी किए जाने थे, लेकिन अब तक अधिकांश जिलों में एक भी पहचान पत्र नहीं दिया गया। इससे BLAs सर्वे की निगरानी में प्रभावी भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं।

BJP ने की शिकायत

इसके अलावा, शिकायत में कहा गया है कि BLO को घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करने का निर्देश था, लेकिन 16 दिन गुजर जाने के बाद भी कई जगहों पर BLO केवल एक स्थान पर बैठकर फॉर्म बांट रहे हैं। भाजपा का कहना है कि इससे हजारों नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाएंगे।

भाजपा ने आयोग को आगाह किया है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को प्रभावित कर सकती है। पार्टी ने मांग की है कि:

  • अनियमितता करने वाले BLO पर तुरंत कार्रवाई की जाए
  • सर्वे की निगरानी को और कड़ा किया जाए
  • BLAs को शीघ्र पहचान पत्र जारी किए जाएं

पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची किसी भी चुनाव की नींव होती है, इसलिए सर्वे की प्रक्रिया से छेड़छाड़ या लापरवाही लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकती है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix