
कोरबा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: टीटी और RPF की सूझबूझ से बची युवती की जान
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हसदेव एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही एक युवती चलती ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। मौके पर मौजूद टीटी और रेलवे पुलिस (RPF) की सतर्कता ने उसकी जान बचाई।
बाल – बाल बची युवती
सुबह 6:35 बजे हसदेव एक्सप्रेस रायपुर के लिए रवाना हो रही थी। उसी समय दो बहनें दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने आईं। बड़ी बहन तो ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन छोटी बहन को पुलिस ने रोक दिया। अपनी बहन को प्लेटफॉर्म पर खड़ा देखकर बड़ी बहन ने घबराहट में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इसी प्रयास में वह ट्रेन के पहियों के बेहद करीब पहुंच गई और गिरते-गिरते बची।

टला बड़ा हादसा
घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत टीटी और पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर युवती को सुरक्षित खींच लिया और फटकार लगाते हुए समझाया कि चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना कितना खतरनाक है। स्टेशन पर मौजूद लोगों के अनुसार, यदि टीटी और RPF कर्मी कुछ क्षण देर कर देते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



