
Janjgir-Champa में 11 लाख की चोरी: सूने घर को बनाया निशाना
जांजगीर-चांपा जिले में अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। कस्तूरी ट्रेडर्स नामक किराना दुकान और उससे सटे घर में अज्ञात चोरों ने करीब 11 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 6 लाख रुपए नकद व लगभग 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

शादी में गया था परिवार, लौटे तो खुले मिले दरवाजे
पीड़ित विनय केडिया 20 नवंबर को अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद करके गए थे। रविवार को जब वे वापस लौटे, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरों और दुकान में सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था।

अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवर और कैश उड़ाए
चोरों ने घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पूरे घर और दुकान में जबरदस्त खोजबीन के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी समय लगाकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में जुटी
अकलतरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से सुराग तलाशे जा रहे हैं। CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



