
बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : करंट लगने से कर्मचारी की मौत
सुरक्षा उपकरणों की कमी पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
दुर्ग। दुर्ग जिले के भटगांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब बिजली पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे एक बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कर्मचारी लाइन में फॉल्ट ठीक कर रहा था, तभी अचानक बिजली प्रवाहित हो गई और वह तेज झटके के साथ नीचे गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने और बिना लाइन बंद किए काम करवाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए तकनीकी कारणों की जांच की बात कही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



