
Raipur पुलिस का बड़ा अभियान : 24 घंटे में 275 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने फरार वारंटियों और लंबे समय से छिपे अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत केवल 24 घंटे में 275 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित आरोपी शामिल हैं।

पड़ोसी राज्यों में छिपे आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ कि कई आरोपी 7 साल से पड़ोसी राज्यों में छिपकर रह रहे थे। पुलिस की टीमों ने विभिन्न राज्यों में दबिश देकर इन फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया और रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

100 टीमों ने संभाला मोर्चा
इस विशेष अभियान में रायपुर पुलिस की 100 टीमों को तैनात किया गया था। सभी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों और राज्यों में समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में सक्रिय सभी फरार वारंटियों को पकड़ा जा सके।
गंभीर अपराधों में राहत की उम्मीद
अभियान से हत्या, बलात्कार और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कस गया है। इससे शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



