March 3, 2026
Balrampur : दशगात्र कार्यक्रम में हादसा: प्रेशर कुकर फटने से दो महिलाएं झुलसीं

Balrampur : दशगात्र कार्यक्रम में हादसा: प्रेशर कुकर फटने से दो महिलाएं झुलसीं

Nov 23, 2025

बलरामपुर जिले के ग्राम सिलाजू में शनिवार शाम एक दशगात्र कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम में भोजन बनाने की तैयारी के दौरान अचानक प्रेशर कुकर फट गया, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना प्रेम कुमार यादव के पिता के दशगात्र के दौरान हुई।

कुकर फटते ही अफरा-तफरी का माहौल

जानकारी के अनुसार, भोजन पकाने के दौरान प्रेशर कुकर में अचानक विस्फोट हो गया। इससे प्रेम कुमार यादव की पत्नी सुषमा यादव (30) और उनकी मौसी फुलवा देवी (50) बुरी तरह झुलस गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।

घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायल महिलाओं को रामानुजगंज के सौ बिस्तर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सुषमा यादव की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि फुलवा देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix