
वन्य प्राणी शिकार का फंदा बिछाते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, रायगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
एंटी स्नेयर वॉक अभियान में मिली सफलता
रायगढ़। वनमंडल में चलाए जा रहे एंटी स्नेयर वॉक अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। वन परिक्षेत्र रायगढ़ के अंतर्गत बंगुरसिया-पश्चिम कक्ष क्रमांक 946, नारंगी क्षेत्र में वन्य प्राणियों के शिकार के लिए बिजली के खतरनाक जाल बिछाते हुए एक युवक को टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।

शिकार के लिए 11 केवी बिजली तार से बनाया था फंदा
वनमंडलाधिकारी रायगढ़ के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी जय सिंह (39 वर्ष), पिता कार्तिकराम राठिया, निवासी छिरवानी, 11 केवी विद्युत तार का उपयोग कर वन्य जीवों के लिए सेटरिंग फंदा तैयार कर रहा था। टीम ने आरोपी के पास से बिजली के केबल, सेटरिंग तार और अन्य सामग्री बरामद की।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर न्यायालय रायगढ़ के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



