March 3, 2026
अल्मोड़ा में स्कूल के पास 20 किलो विस्फोटक बरामद

अल्मोड़ा में स्कूल के पास 20 किलो विस्फोटक बरामद

Nov 23, 2025

अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण क्षेत्र के एक स्कूल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों ने झाड़ियों में संदिग्ध सामान देखा। बच्चों की सूचना पर स्कूल शिक्षक ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच की तो वहां से 20 किलो 125 ग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई, जिसमें 161 जिलेटिन की छड़ें शामिल थीं।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद प्रदेश में बढ़ी सतर्कता

हाल ही में राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड पुलिस पूरे प्रदेश में अलर्ट पर है। ऐसे माहौल में स्कूल के पास भारी मात्रा में विस्फोटक मिलना बेहद गंभीर माना जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में बीएनएस की धारा 4(क), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 व धारा 288 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने की जांच

वारदात की जानकारी मिलते ही भिकियासैंण पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। टीमों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी ली और विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया।

आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी

पुलिस ने स्कूल और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में जिलेटिन छड़ें यहां कैसे और किसने छोड़ीं। स्थानीय लोगों की पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

बच्चों की सतर्कता बनी बड़ी मदद

स्कूल के बच्चों ने समय रहते संदिग्ध वस्तु को देखकर शिक्षक को बताया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बच्चों की सूझबूझ की सराहना की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix