March 3, 2026
डोंगरगढ़ में पुलिस कार्रवाई पर विवाद

डोंगरगढ़ में पुलिस कार्रवाई पर विवाद

Nov 23, 2025

महिला पार्षद ने पुलिस टीम पर घर में घुसने की कोशिश का लगाया आरोप

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड 14 की भाजपा पार्षद शिवांगी साखरे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीती रात करीब 12.30 बजे पुलिस के कुछ कर्मियों ने उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। घटना के समय घर में वे स्वयं और उनकी मां ही मौजूद थीं। पार्षद ने पूरी घटना की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की है।

पार्षद का आरोप—10 से 15 पुलिसकर्मी घर के बाहर थे मौजूद

शिवांगी साखरे का कहना है कि थाना प्रभारी सुमित जायसवाल के साथ 10 से 15 पुलिसकर्मी उनके घर के सामने पहुंचे थे। बिना किसी पूर्व सूचना या वारंट के घर में प्रवेश की कोशिश की गई। पार्षद के अनुसार, देर रात हुई इस कार्रवाई ने उनके परिवार को डरा दिया।

पुलिस का पक्ष—कांबिंग गश्त के दौरान पता पूछने पहुंचे थे

वहीं पुलिस अधिकारियों ने पार्षद के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि कांबिंग गश्त के दौरान एक पते की जानकारी लेने के लिए पार्षद के घर का दरवाजा खटखटाया गया था। इस दौरान दो एसडीओपी और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं।

जांच के आदेश जारी

महिला पार्षद द्वारा की गई शिकायत के बाद मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस उच्च अधिकारी पूरे प्रकरण की समीक्षा कर रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix