March 3, 2026
Raipur: विवाद ने लिया हिंसा का रूप, महिला ने पड़ोसियों पर हमले और धमकी का लगाया आरोप

Raipur: विवाद ने लिया हिंसा का रूप, महिला ने पड़ोसियों पर हमले और धमकी का लगाया आरोप

Nov 23, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर क्षेत्र से दिवाली के बाद हुए पटाखा विवाद का मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट, गाली-गलौज और पत्थरबाजी की नौबत आ गई। पीड़ित महिला ने घटना के लगभग एक महीने बाद थाने जाकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है।

पटाखा फटकर बेटे के हाथ में लगी चोट

शिकायतकर्ता, संतोषी नगर निवासी एक गृहिणी ने बताया कि रात लगभग 9 बजे उनके पड़ोसी खिलेन्द्र साहू, संजना साहू और हेमा विश्वकर्मा मुकेश किराना स्टोर, जोगी नगर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान एक पटाखा अचानक छत पर आ गिरा और उनके बेटे यश कुमार साहू के हाथ में फट गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर जलन हो गई।

विरोध पर बढ़ा विवाद, मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप

महिला का कहना है कि जब उन्होंने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आरोपी उनके घर के पास पहुंचकर मारपीट करने लगे और पत्थरबाजी भी की। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी शामिल हैं

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए बयानों की पुष्टि के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix