March 4, 2026
इंजीनियर की खुदकुशी मामले में युवती पर FIR दर्ज, ब्लैकमेलिंग का खुलासा

इंजीनियर की खुदकुशी मामले में युवती पर FIR दर्ज, ब्लैकमेलिंग का खुलासा

Nov 23, 2025

बिलासपुर में सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा, पुलिस कर रही गहन जांच

बिलासपुर। शहर के अग्रसेन चौक के पास रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। 27 सितंबर को ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाले इंजीनियर के पास मिले सुसाइड नोट और मोबाइल स्क्रीन पर लिखे मैसेज से इस बात का खुलासा हुआ कि नोएडा में रहने वाली एक युवती लंबे समय से उसे परेशान कर रही थी। जांच के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

सुसाइड नोट ने खोला राज

सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत अपार्टमेंट में रहने वाले गौरव सवन्नी (30) पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और नोएडा की एक निजी फर्म में कार्यरत थे। बीते कुछ समय से वे बिलासपुर में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे।
27 सितंबर को किसी बात से आहत होकर वे घर से निकले और देर रात उनकी लाश उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने ‘प्रियंका’ नाम की युवती द्वारा मानसिक रूप से परेशान किए जाने का उल्लेख किया है। मोबाइल स्क्रीन पर भी युवक ने अपनी मौत के लिए उसी युवती को जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

परिजनों के बयान और सुसाइड नोट की पुष्टि के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत FIR दर्ज कर ली है।
अब पुलिस युवती के पते, काम-धंधे और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix