
Dhamtari: बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
धमतरी में बड़े खुलासे के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण का दबाव और जान से मारने की धमकी का भी आरोप
धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीमार बेटी को ठीक करने का दावा करने वाले चार आरोपितों ने महिला को झांसे में लेकर 17 नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपितों पर पीड़िता से मतांतरण का दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
बीमार बेटी का इलाज बताकर बुलाया, फिर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पांच दिन पहले मगरलोड थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी कुछ समय से बीमार है। इसी बीच चार लोगों ने प्रार्थना कर लड़की को ठीक करने का दावा किया और महिला से संपर्क किया।
17 नवंबर को वही चारों व्यक्ति महिला को बहाने से अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मतांतरण का दबाव, धमकाकर चुप कराने की कोशिश
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपितों ने इलाज का झांसा देकर पहले उसका भरोसा जीता, फिर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने महिला पर मतांतरण का दबाव बनाया और बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
चारों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सभी चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है।
पुलिस ने कहा—सख्त कार्रवाई होगी
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना अत्यंत गंभीर है। पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



