
यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, 200 छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
खैरागढ़। खैरागढ़ पुलिस जिले की यातायात शाखा द्वारा सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को स्वामी आत्मानंद कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, खैरागढ़ में लगभग 200 छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, प्राथमिक उपचार, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस ने छात्राओं को सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति बताते हुए यातायात नियमों का पालन, नाबालिग वाहन न चलाने, सड़क सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं, और दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार के तरीके बताये।
साइबर अपराधों पर विस्तृत जानकारी
अधिकारियों ने छात्राओं को निम्न साइबर खतरों से सतर्क रहने निर्देश दिए—
- अनजान लिंक व संदिग्ध वीडियो कॉल
- एटीएम क्लोनिंग
- म्यूल अकाउंट
- डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड
- OTP या बैंकिंग जानकारी साझा करने के खतरे
साथ ही किसी भी साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त टोल फ्री नंबर 1930, नजदीकी थाना या साइबर सेल में शिकायत करने की सलाह दी गई ।

महिला एवं बालिका सुरक्षा पर मार्गदर्शन
कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं से जुड़े अपराधों, उत्पीड़न के प्रकार, रोकथाम व कानूनी उपायों की भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे छात्राएं स्वयं एवं दूसरों को जागरूक कर सकें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



