March 4, 2026
ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता,  पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता,  पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Nov 22, 2025

दुर्ग। जिला दुर्ग में चल रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना पुलगांव पुलिस को नशा विरोधी कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि एक बालक को विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

21 नवंबर को पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अभिनंदन पैलेस के पीछे रास्ते में दो व्यक्ति खड़े हैं, जिनके पास एक बिना नंबर की काली स्कूटी आने वाली है। स्कूटी सवार दो लोग थैला में गांजा रखकर दुर्ग से नदी रोड डिलीवरी करने जा रहे थे। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की।

तीन किलों गांजे के साथ कई सामान जब्त

संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ व तलाशी करने पर उनके पास से लगभग 3 किलो गांजा, मोबाइल फोन, स्कूटी और ₹4000 नकद बरामद हुए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों वामन यादव (20), मुकेश वर्मा (19), योगेश साहू (24) और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। कार्रवाई में थाना पुलगांव पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix