
धान गीला करने के विवाद में पिता पर प्राणघातक हमला, गिधौरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिधौरी। ग्राम कुम्हारी में धान गीला करने के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें पड़ोसियों ने एक व्यक्ति पर लोहे के मोटे रॉड से प्राणघातक वार कर दिया। मामले में थाना गिधौरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सिर पर किया जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार 20 नवंबर की रात लगभग 7 बजे पीड़ित के घर के बाहर रखे धान को आरोपियों सोना लाल पटेल और अमन पटेल ने गीला कर दिया। इस पर जब पीड़ित के पिता ने आपत्ति जताई, तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए घर से पंखे में लगने वाला मोटा लोहे का रॉड निकाल लिया और उनके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। वार गंभीर होने से पीड़ित वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।

रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गिधौरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. सोना लाल पटेल, 47 वर्ष, ग्राम कुम्हारी
2. अमन पटेल, 22 वर्ष, ग्राम कुम्हारी
दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



