
सारंगढ में पीसीसी प्रमुख के काफिले की 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्व विधायक पद्मा मनहर समेत 4 घायल
पेट्रोलिंग वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा:
छत्तीसगढ़ के सारंगढ में 17 जून को मंगलवार की शाम को सड़क हादसा हुआ, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख दीपक बैज के सारंगढ़ से रायगढ़ दौरे के दौरान काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें पूर्व विधायक पद्मा मनहर भी शामिल हैं। हादसे का कारण एक पेट्रोलिंग वाहन का अचानक ब्रेक लगाना बताया जा रहा है।
हादसे का विवरण
स्थानीय पुलिस के अनुसार, पीसीसी प्रमुख का काफिला सरंगढ़ क्षेत्र से गुजर रहा था, जब एक पेट्रोलिंग वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे काफिले की गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं, जिसके परिणामस्वरूप छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में पूर्व विधायक पद्मा मनहर सहित चार लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भेजा गया, जहां उनकी हालत ठिक बतायी जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने वहनो को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पेट्रोलिंग वाहन के अचानक ब्रेक को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस काफिले की गति, सड़क की स्थिति और अन्य संभावित कारकों की भी जांच कर रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLA



