
उपार्जन केंद्रों में खपाने की तैयारी नाकाम, उड़नदस्ता दल ने दो घरों से 200 बोरी अवैध धान किया जब्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच बिचौलियों व कोंचियों की गतिविधियों पर रोक लगाने प्रशासन सतर्क मोड में है। जिला प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्ता टीम लगातार उपार्जन केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग घरों से 200 बोरी यानी 80 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

80 क्विंटल धान जब्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व, खाद्य एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बचरवार, पेंड्रा में जांच की। यहां रामकुमार राठौर के घर से गर्मी सीजन का मिक्स किस्म और मध्यप्रदेश के वेंकटनगर से लाया गया 100 बोरी (40 क्विंटल) धान मिला। वहीं, ग्राम के ही बलभद्र राठौर के घर से भी गर्मी सीजन का मिक्स किस्म और बिचौलियों के माध्यम से लाया गया 100 बोरी (40 क्विंटल) धान पकड़ा गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



