March 5, 2026
दुर्ग में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़: दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, संचालिका समेत दो गिरफ्तार

दुर्ग में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़: दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, संचालिका समेत दो गिरफ्तार

Nov 22, 2025

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर स्थित दो स्पा सेंटरों में दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लविश फैमिली स्पा एंड सैलून तथा ड्रीम कैचर स्पा एंड सैलून में मसाज के नाम पर अवैध देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि की।

दबिश के दौरान पुलिस ने दोनों स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा जयंती नगर, थाना मोहन नगर तथा आकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार, उम्र 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, जामुल को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, म.आर. यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, सउनि गौरखनाथ चौधरी, एवं आरक्षक कमल नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिलेभर में सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix