
Delhi : ISI से जुड़ा हथियार तस्करी नेटवर्क पकड़ा गया
क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क सीधे आईएसआई से जुड़ा हुआ था और पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आधुनिक हथियार भारत में भेजे जा रहे थे। इस मामले में चार तस्करों—मनदीप, अजय, दलविंदर और रोहन—को गिरफ्तार किया गया है।
![]()
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आती थी हथियारों की खेप
जांच में सामने आया कि गिरोह का संचालन पाकिस्तान से किया जा रहा था। हथियार पहले तुर्की और चीन से पाकिस्तान भेजे जाते थे। इसके बाद इन्हें ड्रोन के माध्यम से पंजाब में गिराया जाता था। पंजाब और यूपी के स्थानीय तस्कर इन हथियारों को आगे दिल्ली और आसपास के राज्यों तक पहुंचाते थे।
लॉरेंस, गोगी, बंबिहा जैसे कुख्यात गैंगों तक होती थी सप्लाई
क्राइम ब्रांच के अनुसार यह हथियार लॉरेंस बिश्नोई, गोगी, बंबिहा और हिमांशु भाऊ जैसे कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाए जाते थे। पैसे का लेन-देन हवाला नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान तक भेजा जाता था। मोबाइल लोकेशन और बैंक डिटेल्स से नेटवर्क की परतें खुल रही हैं पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अब तक इस गिरोह ने कितनी खेप भारत में भेजी। क्राइम ब्रांच मोबाइल लोकेशन, बैंक ट्रांजैक्शन, सोशल मीडिया लिंक और विदेशी कनेक्शन की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के देश में कई और लिंक सक्रिय हो सकते हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपी पंजाब और यूपी के निवासी
गिरफ्तार किए गए मनदीप, अजय, दलविंदर और रोहन पंजाब एवं यूपी के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिसके आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई तक जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



