March 4, 2026
Korba में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Korba में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Nov 22, 2025

कोरबा। जिले में एक गंभीर मामले में यातायात विभाग में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सीएसईबी चौकी पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना सामने आने के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी पवन चंद्रा फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पीड़िता और आरोपी के बीच थी जान-पहचान

शिकायत में पीड़िता, जो शादीशुदा है और बच्चों की मां है, ने बताया कि आरोपी पवन चंद्रा से उसकी पहले से जान-पहचान थी। उसी का फायदा उठाते हुए पुलिसकर्मी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने गलत नीयत से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

एफआईआर के बाद पुलिस की टीम आरोपी की खोज में जुटी

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी आरक्षक के फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

महिला की शिकायत पर गंभीरता से जांच

सीएसईबी चौकी प्रभारी ने कहा कि मामला गंभीर प्रकृति का है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है ताकि केस को मजबूत किया जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix