
Balod सड़क हादसा : स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित, युवक की मौके पर मौत
अर्जुन्दा। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 31 वर्षीय दिनेश गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना अर्जुन्दा नगर के बस स्टैंड के पास उस वक्त हुई जब परसतराई निवासी दिनेश अपने साथी लोकेश ठाकुर के साथ अर्जुन्दा मार्केट से लौट रहा था।
स्पीड ब्रेकर पर बाइक खोई नियंत्रण, हाइवा की चपेट में आया युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस स्टैंड के पास बने नए स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय दिनेश की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान वह रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी लोकेश को मामूली चोटें आईं।

हाइवा गुंडरदेही की ओर से आ रहा था
जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान हाइवा गुंडरदेही की ओर से आ रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अर्जुन्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
स्थानीय लोग बोले—नया स्पीड ब्रेकर बना हादसों का कारण
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड क्षेत्र में नया स्पीड ब्रेकर बिना किसी संकेतक के बनाया गया है, जिससे आए दिन वाहन चालक संतुलन खो देते हैं। लोगों ने प्रशासन से उचित संकेतक लगाने और स्पीड ब्रेकर को मानकों के अनुरूप बनाने की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



