March 4, 2026
नशे में वाहन चलाने वालों पर  रायपुर पुलिस का शिकंजा: 10 दिन में 53 वाहन ज़ब्त, दो यात्री बसों के नशेड़ी ड्राइवर पकड़ाए

नशे में वाहन चलाने वालों पर  रायपुर पुलिस का शिकंजा: 10 दिन में 53 वाहन ज़ब्त, दो यात्री बसों के नशेड़ी ड्राइवर पकड़ाए

Nov 21, 2025

रायपुर। राजधानी में नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के SSP  के निर्देश पर यातायात पुलिस लगातार सख़्त अभियान चला रही है। पिछले 10 दिनों में रायपुर पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के 53 मामलों में कार्रवाई की है, जिसमें 29 कार, 14 मोटर साइकल, 7 मालवाहक वाहन, 1 ई-रिक्शा और 2 यात्री बसें शामिल हैं।

 

यातायात पुलिस के मुताबिक 10 से 20 नवंबर के बीच चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में नशे में वाहन चलाते पकड़े गए चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। सभी वाहनों को मौके पर ही ज़ब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां अदालत ने प्रत्येक मामले में ₹10,000 से ₹15,000 तक का भारी-भरकम जुर्माना लगाया। सभी नशेड़ी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यात्री बस ड्राइवर नशे में पकड़ाए

शुक्रवार रात भाठागांव बस स्टैंड में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने यात्री बस चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जांच में अल्कोहल की मात्रा पाई गई, जो कानूनी सीमा से कई गुना अधिक है।

  • शर्मा बस (रायपुर–सरायपाली) के चालक के शरीर में 124 mg/100 ml
  • मां भगवती/राजिम–रायपुर बस के चालक में 57 mg/100 ml

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों बसों को ज़ब्त कर ओवरलोड यात्रियों को दूसरी बसों में भेजा गया। दोनों चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

रात्रि 11 से 2 बजे तक सख्त चेकिंग

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोजाना रात्रि 11:00 बजे से 2:00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है। अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में, DSP सतीश ठाकुर और DSP गुरजीत सिंह के नेतृत्व में चल रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix