
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा स्वीकार, विवेक शर्मा बने नए महाधिवक्ता …
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के महाधिवक्ता (Advocate General) प्रफुल्ल एन. भारत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

अब महाधिवक्ता का दायित्व विवेक शर्मा संभालेंगे
कुछ दिन पहले प्रफुल्ल एन. भारत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके कैबिनेट सहयोगियों, नौकरशाहों, महाधिवक्ता कार्यालय के सहयोगियों और अदालतों में साथ देने वाले बार सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा था कि राज्य के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात रही है। सरकार द्वारा जारी नए आदेश के बाद अब विवेक शर्मा औपचारिक रूप से छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता का दायित्व संभालेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



